उप्र के हमीरपुर में ट्रक-बस की भिड़ंत में एक की माैत, 18 घायल

64 views

– हालत नाजुक होने पर तीन लोग कानपुर रेफर

हमीरपुर,। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के ललपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को ट्रक और राेडवेज बस की टक्कर हाे गई। हादसे में एक स्वास्थ्य कर्मीं की मौत हो गई, जबकि 18 से ज्यादा लोग घायल हो गये। घायलों को पुलिस ने एम्बुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर 3 लोगों को कानपुर रेफर किया गया है।

सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि हमीरपुर डिपो की बस आज नौगांव से वापस लौट रही थी, तभी उजनेड़ी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक से बस की सीधी टक्कर हाे गई। बस और ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। ट्रक के केबिन में चालक फंस गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना देख सैकड़ों ग्रामीण मौके पर मद्द के लिए पहुंच गए। इस बीच ललपुरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।

पुलिस ने घायलाें में नौगांव छतरपुर निवासी गीता वर्मां पत्नी राजेश कुमार, आशा वर्मा पत्नी रमेश कुमार, जुलेखा, बेलाताल महोबा निवासी शिल्पी गुप्ता पुत्री संतोष गुप्ता, केशवनगर कानपुर निवासी नीरज, कुलपहाड़ महोबा निवासी बृजकिशोर, दीपक व चरखारी महोबा निवासी मुन्ना (58) समेत 18 से ज्यादा घायल यात्रियों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा। इलाज के दाैरान डाॅक्टर ने स्वास्थ्य कर्मी मुन्ना काे मृत घाेषित कर दिया है। वहीं घायल तीन लाेगाें काे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज