प्रयागराज: युवक की हत्या मामले में पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार

89 views

प्रयागराज, 24 सितम्बर । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित शंकरगढ़ थाने की पुलिस टीम गत दिनों हुई युवक की हत्या का खुलासा करते हुए बुधवार को मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने हत्या में प्रयुक्त औजार पत्थर के टुकड़े एवं कपड़ा बरामद किया है। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के फूलतारा गांव निवासी विकास पुत्र नचकऊ और मृतक की पत्नी संध्या सिंह पत्नी रवि उर्फ सोनू सिंह निवासी उपरोक्त है।

उल्लेखनीय है कि 21 सितम्बर को शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के फूलतारा नारीबारी गांव निवासी सूरज सिंह पुत्र सत्यराज ने सूचना दिया कि उसके भाई रवि उर्फ सोनू सिंह अपने मजदूरों को खाना पहुंचाने के लिए 19 सितम्बर को घर से गया था। जहां से वापस नहीं लौटा। पुलिस टीम ने इस संबंध में गुमशुदी का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी। इस दौरान 22 सितम्बर को सूचना प्राप्त हुई कि गांव के बाहर स्थित एक खेत में बने कुंए में रवि उर्फ सोनू का शव गांव के बाहर पाया गया है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज एवं मोबाइल के सीडीआर के माध्यम से प्रयास किया और साक्ष्यों के आधार पर विकास और मृतक की पत्नी संध्या सिंह पत्नी रवि उर्फ सोनू सिंह को नारी बारी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि रवि उर्फ सोनू की पत्नी संध्या का अवैध संबंध विकास से हो गया। जिसे रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी गई।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज