अंतरराष्ट्रीय चरस तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 40 लाख की चरस बरामद

46 views

बरेली, 24 सितंबर । एसटीएफ उत्तर प्रदेश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 7.5 किलो अवैध चरस बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही तीन मोबाइल फोन और एक होंडा शाइन बाइक भी जब्त की गई है।

एसटीएफ को लंबे समय से इन तस्करों की गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। मंगलवार दोपहर विश्वसनीय सूचना पर एसटीएफ फील्ड यूनिट बरेली की टीम ने थाना सुभाषनगर क्षेत्र के बदायूं रोड स्थित पुरानी गन्ना मिल के खंडहर के पास दबिश दी। यहां से चारों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें बदायूं निवासी राकेश के अलावा नेपाल के जिला पारस के रहने वाले भांटू, रोहित और कृष्णा शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नेपाल से बिहार के रास्ते चरस लाकर उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सप्लाई करते थे। नेपाल में चरस सस्ती मिल जाती है, जिसे भारत में महंगे दाम पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाता है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना सुभाषनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार राकेश का आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया है। उसके खिलाफ बदायूं जिले के बिनावर थाने में मारपीट और एससी/एसटी एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, अब्दुल कादिर ने बताया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले इस गिरोह पर हमारी निगाह लंबे समय से थी। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने दबिश देकर 7.5 किलो चरस के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके नेटवर्क और अन्य साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज