छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के अबूझमाड़ मुठभेड़ में दो वर्दीधारी पुरूष नक्सली ढेर

15 views

जगदलपुर, 22 सितंबर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में साेमवार की सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलाें ने दो वर्दीधारी नक्सलियों को ढेर कर दिया है। अब तक दो (02) नक्सलियों के शव हथियार समेत बरामद किये गये हैं।

सुरक्षाबलों ने मौके से शव के साथ एके 47 सहित अन्य हथियार तथा भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य, प्रचार-प्रसार सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिला नारायणपुर के अबूझमाड़, महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की प्राप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों द्वारा कोजी अभियान प्रारंभ किया गया। अब तक के सर्च अभियान में मुठभेड़ स्थल से कुल 2 पुरुष नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं। दोनों मारे गये नक्सली कैडरों के शवों की शिनाख़्त से संबंधित कार्रवाई जारी है।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एके-47 रायफल सहित अन्य हथियार तथा भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य, प्रचार-प्रसार सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं। सर्च अभियान अभी भी जारी है। अभियान पूरी होने के बाद विस्तृत विवरण अलग से बताया जाएगा।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज