वाराणसी: चौबेपुर पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर पर गोलीबारी करने वाले आरोपित को दबोचा

106 views

वाराणसी, 22 सितम्बर । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में चौबेपुर पुलिस ने हाल ही में हिस्ट्रीशीटर पर हुए गोलीबारी मामले के मुख्य आरोपित को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ रविवार देर रात बभनपुरा अंडरपास के पास हुई, जब पुलिस ने अंकित सिंह को गिरफ्तार किया।

डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार और एसीपी सारनाथ विजय प्रताप ने मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद पुलिस टीम से अफसरों ने घटना की जानकारी प्राप्त की।

डीसीपी वरूणा जोन के अनुसार 11 सितम्बर को बभनपुरा चौबेपुर में एक घटना हुई थी। जिसमें एक स्थानीय युवक गौरव सिंह को कुछ युवकों ने गोली मार दी थी। जो अभी भी अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में कुछ युवक नामजद हुए थे। इसमें मुख्य आरोपित गांव का अंकित सिंह रहा। इसक तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अंकित सिंह गांव के आसपास आने वाला है। पुलिस टीम ने तुरन्त रात में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान देर रात एक युवक बाइक से आता दिखा। पुलिस टीम ने उसे रूकने का संकेत किया तो वह बाइक से उतर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो अंकित ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस की जबाबी कार्रवाही में उसके पैर में गोली लगी तो वह गिर पड़ा। पुलिस टीम ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके से बदमाश के पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस अंकित के आपराधिक रिकॉर्ड की छानबीन में जुटी है।

बताते चले बभनपुरा गांव में 11 सितम्बर की देर रात विवाद में हिस्ट्रीशीटर गौरव सिंह उर्फ मोनू (39) को गांव के युवकों ने गोली मार दी थी। हिस्ट्रीशीटर के पिता की तहरीर के आधार पर चौबेपुर पुलिस ने बभनपुरा के ही निवासी पांच आरोपितों वीरेंद्र सिंह, अंकित सिंह, अभिषेक सिंह, निखिल सिंह और नीरज यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में चांदपुर चौकी प्रभारी अंकुर कुशवाहा को निलम्बित किया गया था। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने भी पुलिस अफसरों को आरोपितों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया था।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज