पुलिस टीम पर फायरिंग और पथराव करने वाली चार महिला समेत पांच गिरफ्तार

29 views

मुरादाबाद, 21 सितंबर । उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में गोकशी के आरोपिताें को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव करने वाली चार महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आराेपिताें के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार रणविजय सिंह ने रविवार को बताया कि ग्राम खानपुर निवासी माजिद अली उर्फ अल्लामेहर, जैनब, शबीशा, आमना, और नूर काे शनिवार देर रात्रि में गिरफ्तार किया है। उन्हाेंने बताया कि माजिद काे पकड़ने के लिए शुक्रवार काे पुलिस टीम ने इलाके में रहने वाले आरोपित मुस्कन के घर दबिश दी थी। इस दाैरान अभियुक्त एवं अभियुक्त के परिजनों ने आसपड़ाेस के साथ मिलकर पुलिस कर्मियाें काे गालियां देते हुए धक्का मुक्की की और मार्ग अवरुद्ध कर दिया था।

इस दाैरान आराेपित माजिद मौके भागने लगा ताे पुलिस ने अभियुक्त का पीछा किया। इस पर आराेपित ने पुलिस टीम पर फायर झाेंक दिया। इसके बाद भीड़ में माैजूद लाेगाें ने घर में पहले से रखे ईट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिसमें कई पुलिस कर्मियाें काे चाेटें आ गई। इस घटना का संज्ञान लेकर पुलिस ने आराेपिताें काे चिन्हित करना शुरू कर दिया। अभी तक चार महिला समेत पांच लाेग पकड़े गये हैं अन्य लाेगाें की धरपकड़ जारी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज