अमोद हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, पत्नी ही निकली कातिल

53 views

-घटना के दिन पत्नी ने प्रेमी और शूटर को मोबाइल पर दी पति का लोकेशन

पूर्वी चंपारण,20 सितंबर । जिला के चिरैया थाना पुलिस ने सिकरहना डीएसपी उदय शंकर के नेतृत्व में त्वतरित कारवाई करते हुए आमोद हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। आमोद की हत्या उसकी कलयुगी पत्नी ने प्रेमी संग मिल कर करा दी।

पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी, प्रेमी व शूटर को गिरफ्तार किया है।सिकरहना डीएसपी उदयशंकर ने बताया कि बीते 16 सितम्बर को चिरैया थाना क्षेत्र के डीह महुआही और खोड़ा गांव के बीच सरेह में बाइक सवार अपराधियों ने चिरैया थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव निवासी राम अदया प्रसाद यादव के पुत्र अमोद कुमार (30) को गोली मार कर हत्या कर दी।

घटना के समय वह खोड़ा गांव स्थित अपनी बहन के घर से लौट रहा था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने एक एसआईटी का गठन किया था। टीम ने जांच के क्रम में यह पाया कि मृतक अमोद कुमार की पत्नी सुरभिता कुमारी उर्फ सोनी कुमारी का किसी लड़के के साथ अवैध संबंध है। जिसको लेकर घटना को अंजाम दिया गया।

अनुसंधान एवं तकनीकी साक्ष्य से इस कांड में मृतक की पत्नी का सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र के मासहा नरोतम गांव निवासी दिनेश यादव के पुत्र विकास कुमार (22 वर्ष) के साथ पूर्व से अवैध संबंध होने का प्रमाण मिला। जिसके बाद पुलिस ने विकास कुमार को छतौनी थाना अंतर्गत बंगाली कॉलोनी स्थित एक किराये के मकान से पूछताछ के लिए थाना पर लाया गया। इस क्रम में उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तो की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, अपाची मोटरसाईकिल, तीन एनड्रवायड मोबाइल बरामद करते हुए तीनो आरोपितो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इधर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने पुलिस टीम में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की है। टीम में सिकरहना डीएसपी उदय शंकर, ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय, मेजरगंज थानाध्यक्ष ललित कुमार, चिरैया थानाध्यक्ष महेश कुमार, सब इंस्पेक्टर उत्तम कुमार, खगेश झा, मधुकर कुमार, मधुमालिनी कुमारी सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज