5 लाख लोन का झांसा देकर ठगों ने युवक से 82 हजार रुपये उड़ाए

80 views

मीरजापुर, 19 सितंबर ।

ऑनलाइन ठगी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। ताजा मामला चील्ह थाना क्षेत्र के मवैया गांव का है, जहां एक युवक को 5 लाख रुपये लोन दिलाने का झांसा देकर ठगों ने 82,681 रुपये हड़प लिए।

जानकारी के मुताबिक मवैया निवासी संदीप कुमार यादव के मोबाइल पर बुधवार को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई बैंक का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनका 5 लाख रुपये का लोन पास हो गया है। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक की फोटो मांगी गई, जिसे संदीप ने दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिया।

इसके बाद ठगों ने फाइल चार्ज और अन्य प्रोसेसिंग फीस के नाम पर कई किश्तों में 82,681 रुपये ट्रांजैक्शन कराए। रुपये देने के बाद भी जब लोन का पैसा खाते में नहीं आया तो संदीप को शक हुआ और उन्होंने अपने पड़ोसी को बताया। पड़ोसी ने ही उन्हें बताया कि यह साइबर फ्रॉड का मामला है।

घबराए संदीप ने शुक्रवार को चील्ह थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन पर कंप्लेंट दर्ज करते हुए ठगी में उपयोग किए गए खातों को होल्ड कराया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज