फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात युवक का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

20 views

फरीदाबाद, 14 सितंबर । हरियाणा के फरीदाबाद रेलवे स्टेशन और न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के बीच रविवार सुबह रेलवे ट्रैक नंबर 1508/23ए-21ए (अप व लूप लाइन) पर एक 25 से 30 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। सिग्नल लाइनमैन मनोज ने सुबह रेलवे ट्रैक पर शव देखा और तुरंत सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सूचना दी। जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि युवक ने किसी तेज रफ्तार ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को बी.के. अस्पताल के शवगृह में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी मृतक को पहचानने से इनकार किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक इस इलाके का रहने वाला नहीं था। तलाशी के दौरान मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला। सब-इंस्पेक्टर संजय कुमार ने अपील की है कि यदि किसी परिवार का युवक लापता है तो वे बी.के. अस्पताल या जीआरपी थाने आकर शव की शिनाख्त अवश्य करें। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज