भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का बिहार दौरा आज, कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे

66 views

नई दिल्ली, 13 सितंबर । बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को पटना पहुंच रहे हैं। वे भाजपा कोर कमिटी के साथ बैठक कर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा करेंगे। बैठक में चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी विचार हो सकता है।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के सुबह 11 बजे पटना पहुंचेंगे। वे 11:30 बजे दैनिक समाचार पत्र के कॉनक्लेव को संबोधित करेंगे।

इसके बाद भाजपा की कोर कमिटी के साथ बैठक करेंगे।

दोपहर 3 बजे छपरा में अखंड ज्योति अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। शाम 04:30 बजे जेपी नड्डा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर भेंट करेंगे। शाम साढ़े 5 बजे नड्डा पटना में भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक बैठक करेंगे। भाजपा कोर कमिटी की बैठक में चुनाव से जुड़े समितियों के गठन, चुनाव रणनीति और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श कर नड्डा चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।

जेपी नड्डा की बैठक के दो दिन बाद यानी 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्णिया का दौरा करेंगे। पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ-साथ वे वंदेभारत एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों की शुरुआत करेंगे। इसी महीने गृह मंत्री अमित शाह भी दो बार बिहार का दौरा करेंगे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज