अवैध निर्माण करने वाले 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

22 views

गौतम बुद्ध नगर, 13 सितंबर । उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर स्थित थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के शाहपुर गोवर्धनपुर गांव में प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर अवैध निर्माण करने के मामले में नोएडा प्राधिकरण की शिकायत पर थाने में 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इस संबंध में प्राधिकरण के अधिकारियों की ओर से शिकायत दी गई थी।

थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि बीती रात को पुलिस को दी शिकायत में नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल नौ के अवर अभियंता हरेंद्र मलिक ने बताया कि शाहपुर गोवर्धनपुर खादर गांव में खसरा संख्या-504, 505, 504एम, 507एम, 508 और 532 प्राधिकरण की अर्जित जमीन है। इस जमीन पर लोगों चोरी छिपे लगातार अवैध निर्माण कर रहे हैं। अतिक्रमण करने का मामला सामने आने के बाद मुनादी कराकर आसपास के लोगों को चेतावनी भी दी जा चुकी है।

नोटिस भी कई लोगों को भेजे गए पर अतिक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अगर प्राधिकरण की टीम इसे रोकती है तो उनके साथ अभद्रता की जाती है। अतिक्रमण करने वालों के बारे में जब जानकारी जुटाई गई तो 28 लोगों के नाम सामने आए। ज्यादातर शाहपुर गांव के ही रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि अवर अभियंता की शिकायत के आधार पर विजय चौहान, मोनू, पप्पू, सुभाष, नरेंद्र कुमार, सत्यप्रकाश, राकेश, ओमवती, धर्मवीर, महावीर, विमल चौहान, वीरवती, राजकुमार शर्मा, दयाराम शर्मा, अतर सिंह, नरेंद्र कुमार, नंदकिशोर, सपना, बिट्टू चौहान, सुरेश, बबीता देवी, गौरव सिंह, मुन्नी देवी, बृजपाल सिंह, वीर सिंह, सुमनलता, वीर सैन व नवल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज