आजमगढ़ में तैनात जिला समाज कल्याण अधिकारी ने प्रतापगढ़ में की आत्महत्या

46 views

प्रतापगढ़, 11 सितंबर । उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आजमगढ़ जिले में तैनात जिला समाज कल्याण अधिकारी अशीष सिंह ने घर पर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका गुरुवार काे कमरे में पंखे से लटका शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर आत्महत्या के कारणाें की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकार नगर प्रशांत कुमार राय ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे केशव गांव में रहने वाले आशीष सिंह (40) समाज कल्याण अधिकारी थे और इन दिनाें उनकी तैनाती आजमगढ़ में थी। तीन दिन पूर्व आशीष सिंह अपने पैतृक गांव आए थे और उन्हें गुरुवार सुबह ड्यूटी पर जाना था। आज जब कमरा देर तक नहीं खुला ताे परिजनाें ने पुलिस काे सूचना दी। माैके पर पहुंची काेतवाली पुलिस ने जब दरवाजा ताेड़कर अंदर गई ताे समाज कल्याण अधिकारी का शव फांसी पर लटका देखा। शव उतारकर परिजनाें से पूछताछ की गई।

सीओ ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि समाज कल्याण अधिकारी की पत्नी दो माह से अपने मायके में रह रही है। पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि आत्महत्या की असली वजह क्या है। प्रथम दृष्टया घरेलू कलह का मामला सामने आया है। हर दृष्टिकोण पर जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज