संपत्ति विवाद में छाेटे भाई की गाेली मारकर हत्या, आराेपित फरार

56 views

मथुरा, 10 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में नौहझील थाना क्षेत्र के गांव शल्ल में संपत्ति विवाद के चलते बड़े भाई ने मंगलवार की देर रात अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह फरार हो गया। सूचना पर एसपी देहात और नौहझील पुलिस ने माैके पर पहुंचकर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

एसपी देहात सुरेश सिंह रावत ने बुधवार काे बताया कि गांव शल्ल निवासी चन्द्रपाल सिंह के बड़े बेटे संजीव और अजीत के बीच पिता की 12 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। अजीत अविवाहित है। मंगलवार रात 12 बजे झगड़े के दौरान संजीव सिंह ने अजीत सिंह (35)को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। चौकीदार डंबर सिंह ने गांव के रास्ते में शव पड़ा देखा और परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सोनू सिंह, उपनिरीक्षक संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वारदात के बाद आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज