केंद्र सरकार के मंत्रालयों में 213 पदों पर सीधी भर्ती, यूपीएससी ने आमंत्रित किए आवेदन

23 views

नई दिल्ली, 8 सितंबर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में कुल 213 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार 13 सितंबर से दो अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

यूपीएससी के मुताबिक, विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधि मामलों के विभाग में 38 विधिक पद, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के संयुक्त कैडर में सहायक निदेशक के तीन पद, स्कूल शिक्षा विभाग में उर्दू व्याख्याता के 15 पद, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में चिकित्साधिकारी के 125 पद तथा केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के प्रशासन के वित्त विभाग में लेखा अधिकारी के 32 पद भरे जाएंगे।

इसके लिए विस्तृत विज्ञापन संख्या 13/2025 आयोग की वेबसाइट https://upsc.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 13 सितंबर से दो अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल https://upsconline.gov.in/ora/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आवेदन करने से पहले विस्तृत दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन अवश्य करें।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज