नशीला लड्डू खिला किया नाबालिग को अपहृत, भाई से करा दी शादी, आरोपित महिला गिरफ्तार

20 views

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस टीम ने शनिवार को एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्ता ने एक नाबालिग को नशीला लड्डू खिलाकर उसे अपहृत किया और फिर मथुरा ले जाकर अपने भाई से उसकी शादी करा दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने पुलिस को जनपद में अपहृण की घटनाओं के अतिशीघ्र खुलासे के निर्देश दिए है। इसी के क्रम में थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ शनिवार को अभियुक्ता कल्लो उर्फ सीमा पत्नी लाला नागर हाल निवासी गौशाला व ट्रांसफार्म के पान झोपडी थाना सासनी गेट जनपद अलीगढ, मूल निवासी ग्राम तैयापुर थाना जमुना पार जनपद मथुरा को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्ता ने एक नाबालिग को नशीला लड्डू खिला दिया तथा अपने पति के सहयोग से वह नाबालिग को मथुरा ले गई। जहां उसने नाबालिग की अपने भाई भूपेन्द्र पुत्र सपडा निवासी रोशन विहार कालौनी लक्ष्मी नगर थाना जमुनापार जनपद मथुरा के साथ शादी करा दी। पीड़िता की मां ने 18 जून 2025 को इस सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपित फरार थी। जिसे गिरफ्तार कर कार्यवाही करने के न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ