इतिहास के पन्नों में 21 फरवरी : 2013 में हैदराबाद में हुए बम धमाकों में 17 लोगों की गई जान

16 views

21 फरवरी 2013 को हैदराबाद शहर में हुए बम धमाकों ने पूरे देश को झकझोर दिया था। यह विस्फोट दिलसुखनगर इलाके में हुए, जो उस समय एक व्यस्त व्यावसायिक और रिहायशी क्षेत्र था। शाम के समय हुए इन धमाकों में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 119 से अधिक लोग घायल हुए थे।

धमाके भीड़भाड़ वाले स्थानों—बस स्टॉप और एक सिनेमा हॉल के पास—कम समय के अंतराल में किए गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया और राहत-बचाव कार्य कई घंटों तक चलता रहा।

जांच की जिम्मेदारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपी गई। जांच में प्रतिबंधित आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन की संलिप्तता सामने आई। बाद में इस मामले में कई आरोपितों को गिरफ्तार किया गया और विशेष अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया।

यह हमला देश में शहरी इलाकों को निशाना बनाकर किए गए आतंकी हमलों की कड़ी में एक और गंभीर घटना थी। इस घटना के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और खुफिया तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

हैदराबाद धमाकों की बरसी पर आज भी पीड़ितों को याद किया जाता है और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहने का संकल्प दोहराया जाता है।

महत्वपूर्ण घटनाक्रम

1795- डचों ने सीलोन, श्रीलंका अंग्रेजों को सौंप दिया।

1842- अमेरिका में सिलाई मशीन का पेटेंट कराया गया।

1907 – अंग्रेजी भाषा के कवि आडेन का जन्म।

1914 – बर्दुन का युद्ध प्रारम्भ।

1916 – प्रथम विश्व युद्ध में फ्रांस में बर्डन की लड़ाई भड़की।

1919 – बावारेवा के प्रधानमंत्री कुर्तरिजनर की हत्या म्यूनिख में हुई।

1919 – बार्सिलोना में क्रान्ति।

1925 – न्यूयॉर्कर मैगजीन के प्रथम संस्करण का प्रकाशन।

1943 – ब्रिटेन नरेश जार्ज षष्ठ ने रूसियों को सम्मानित किया।

1946 – मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।

1948 – स्वतंत्र भारत के संविधान का प्रारूप संविधान सभा के अध्यक्ष के समक्ष रखा गया।

1952 – ढाका (उस समय पूर्वी पाकिस्तान) में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर तब गोलियां चलाईं जब वे बांग्ला को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। बाद में आधिकारिक दर्जा दिया गया और बांग्लादेश में इसके बाद से यह दिन भाषा आंदोलन के स्मारक के रूप में मनाया जाने लगा। यूनेस्को ने इसे बाद में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया।

1959 – प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की नई दिल्ली में स्थापना।

1963 – सोवियत संघ ने अमेरिका को चेतावनी दी कि क्यूबा पर हमला विश्वयुद्ध में बदल सकता है।

1974 – युगोस्लाविया ने संविधान स्वीकार किया।

1975 – राष्ट्रसंघ मानवाधिकार आयोग ने अधिकृत अरब क्षेत्रों में दमनात्मक कार्रवाई के लिए इस्रायल की कड़ी निंदा की।

1981 – नासा ने सेटेलाइट कोमस्टर-4 का प्रक्षेपण किया।

1986 – दक्षिण अफ़्रीका सरकार ने जोहान्सबर्ग और डरबन अश्वेतों के लिए खोल दिए।

1990 – कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने राजकुमार सिंहानुक से बैंकाक में शांतिवार्ता की।

1991 – अल्बानिया में राष्ट्रपति ने पुलिस विद्रोह के बाद नई सरकार के गठन की घोषणा की।

1992 – चीन से शंघाई शेयर बाज़ार में विदेशियों को कामकाज की अनुमति दी।

1996 – हब्बल अंतरिक्ष द्वारा भेजे गये चित्रों की सहायता से ‘ब्लेक होल’ के अस्तित्व का पता चला।

1996 – अंतरिक्ष यान सोयूज टीएम 23 कक्षा में स्थापित।

1998 – सं.रा. सुरक्षा परिषद ने इराक को 5.2 अरब डालर का तेल बेचने की अनुमति दी।

1999 – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ के बीच लाहौर घोषणा पर समझौता।

2000 – भारतीय मूल के 52 वर्षीय उज्जल दोसांझ कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रान्त के नये मुख्यमंत्री (प्रीमियर) बने।

2001 – इजराइल में एहुक बराक का गठबंधन सरकार में शामिल होने से इंकार, राजनीति छोड़ने की घोषणा।

2001 – सहस्रशताब्दी के महाकुंभ का समापन।

2004 – लॉन टेनिस में सानिया मिर्जा डब्ल्यूटीए खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।

2005 – स्पेन के निवासियों ने जनमत संग्रह में यूरोपियन संघ के संविधान का व्यापक समर्थन किया।

2008 – अनिल अंबानी की ‘रिलायंस कम्यूनिकेशन’ ने यूगांडा की कंपनी ‘अनुपम ग्लोबल सॉफ्ट’ का अधिग्रहण किया।

2008 – भारत की प्राइवेट एयरलाइंस जेट एयरवेज ने एयर कनाडा के साथ स्ट्रेटिजी गठजोड़ किया।

2008 – पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता आसिफ़ अली जरदारी और मुस्लिम लीग (एन) के नेता व पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हाथ मिलाया।

2009 – हिन्दुस्तान मोटर्स ने अपने प्रबन्धकों की तनख़्वाह घटाई।

2010 – सऊदी अरब की सरकार ने महिलाओं को वकालत करने की अनुमति देने संबंधी कानून लाने का फैसला किया। यह कानून महिलाओं को परिवार से जुड़े तलाक जैसे मुकदमों की पैरवी का अधिकार देगा।

2010 – बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने दुनिया की नंबर आठ खिलाड़ी झोउ मि को 14-21, 21-10, 23-21 से 50 मिनट में पराजित कर दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने थाइलैंड के नार्कोनराचशिमा में खेले जा रहे उबेर कप (एशिया जोन क्वॉलिफायर) में अपने पहले मैच में हॉन्गकॉन्ग को 3-2 से हरा दिया।

जन्म

1923 – विश्वनाथ नारायण लवांडे – ‘गोवा मुक्ति संग्राम’ के प्रमुख नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।

1878 – दा मदर मिर्रा अलफ़ासा, भारतीय आध्यात्मिक नेता (मृत्यु- 1973)

1904 – एलेक्सी कोज़ीगिन – सोवियत संघ के प्रधानमंत्री थे।

1894 – शान्ति स्वरूप भटनागर – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।

1896 – सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला, एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार।

1980 – प्रतिभा सुरेशवारन, भारतीय रेसिंग ड्राइवर।

1952 – टी. आर. जेलियांग – नागालैंड के 10वें मुख्यमंत्री।

निधन

2024 – फली एस. नरीमन – भारत के जाने-माने कानूनविद और उच्चतम न्यायालय के अनुभवी वरिष्ठ अधिवक्ता थे।

1991 – नूतन, हिन्दी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।

1996 – प्रकाश चंद्र सेठी – मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1990 – जोहराबाई अम्बालेवाली – हिन्दी सिनेमा की पार्श्वगायिका और भारतीय शास्त्रीय गायिका थीं।

1970 – हरि विनायक पाटस्कर – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

1829 – रानी चेन्नम्मा – झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी।

महत्वपूर्ण दिवस

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

khulasa
इतिहास के पन्नों में 21 फरवरी : 2013 में हैदराबाद में हुए बम धमाकों में 17 लोगों की गई जान
nb
टी20 विश्व कप : बेनेट का अर्धशतक, रज़ा की तूफानी पारी से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया
rail
छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
Fir
तृणमूल नेता ने पार्टी विधायक पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज

अभी की ख़बरें

khulasa
इतिहास के पन्नों में 21 फरवरी : 2013 में हैदराबाद में हुए बम धमाकों में 17 लोगों की गई जान
nb
टी20 विश्व कप : बेनेट का अर्धशतक, रज़ा की तूफानी पारी से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया
rail
छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
Fir
तृणमूल नेता ने पार्टी विधायक पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज
suprime court
फिल्म 'घूसखोर पंडत' का टाइटल लिया वापस, फिल्म निर्माता का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा
ve
टी-20 विश्व कप: वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया, सुपर-8 में प्रवेश
hermanprit cricket
हरमनप्रीत कौर बनीं महिला क्रिकेट की सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली खिलाड़ी
bisfot-238x300
पाकिस्तान के कराची में सिलेंडर विस्फोट से इमारत ढही, मलबे में दबकर 16 लोगों की मौत
n1
नारकोटिक्स ब्यूरो ने मध्यप्रदेश के महू जिले में 48 किलो से ज्‍यादा मेथ जब्‍त की
girftari
महिला की हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार