एचडीएफसी बैंक धोखाधड़ी मामले में 5 गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू का तलाशी अभियान जारी

11 views

शोपियां। जम्मू-कश्मीर की क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) कश्मीर शोपिया और बडगाम जिलों में भारतीय न्याय संहिता और आयकर अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर संख्या 30/2025 के संबंध में तलाशी अभियान चला रही है। यह मामला ईओडब्ल्यू कश्मीर पुलिस स्टेशन, क्राइम ब्रांच जम्मू-कश्मीर में दर्ज किया गया है।

यह मामला एचडीएफसी बैंक की शोपिया शाखा में बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी की लिखित शिकायत के बाद सामने आया। पीएचक्यू जम्मू-कश्मीर के निर्देशों का पालन करते हुए व्यापक जांच के लिए मामले को पुलिस स्टेशन शोपियन से क्राइम ब्रांच जम्मू-कश्मीर को स्थानांतरित कर दिया गया। इस मामले में अब तक पांच बैंक कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार कर्मचारियों में आदिल अयूब गनई पिता मोहम्मद अयूब गनई निवासी मेमिंदर शोपियन, मौजूदा समय में हमजा कॉलोनी बाग़त-ए-कनीपोरा, नौगाम, इरफान मजीद जरगर पिता अब्दुल मजीद जरगर निवासी शेख मोहल्ला बोनीगाम, शोपियां, मुबाशिर हुसैन शेख पिता गुलाम मोहम्मद शेख निवासी करीना, कुलगाम, जैद मंजूर पिता मंजूर अहमद दीन निवासी डागेरपोरा खन्नाबल, अनंतनाग, जावेद अहमद भट पिता अब्दुल रहीम भट निवासी राजपोरा पुलवामा शामिल हैं।

मामले में साक्ष्य जुटाने के लिए शोपियां और बडगाम के कई स्थानों पर तलाशी अभियान जारी है। कश्मीर की आर्थिक अपराध शाखा वित्तीय अखंडता की रक्षा के लिए सभी कानूनी उपाय करती रहेगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

1
टी20 विश्व कप 2026: दुबे-चक्रवर्ती चमके, भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया
b4
प्रल्हाद जोशी ने कहा-देश की गैर जीवाश्म बिजली क्षमता 272 गीगावाट के पार
dalal path
शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 283 अंक उछला
b2
अटल इनोवेशन मिशन ने अटल टिंकरिंग लैब के विद्यार्थियों के व्‍यावहारिक एआई नवाचार और विचार किए प्रदर्शित

अभी की ख़बरें

1
टी20 विश्व कप 2026: दुबे-चक्रवर्ती चमके, भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया
b4
प्रल्हाद जोशी ने कहा-देश की गैर जीवाश्म बिजली क्षमता 272 गीगावाट के पार
dalal path
शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 283 अंक उछला
b2
अटल इनोवेशन मिशन ने अटल टिंकरिंग लैब के विद्यार्थियों के व्‍यावहारिक एआई नवाचार और विचार किए प्रदर्शित
b1
आईआईसीए ने नल्सार विधि विश्वविद्यालय के साथ पांच साल एमओयू बढ़ाया
f3
ससुर को याद कर भावुक हुईं कियारा आडवाणी, भावुक संदेश शेयर किया
f2
गोविंदा के साथ अपने तनाव पर बोलीं सुनीता आहूजा
f1
हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'द वार्डरोब' का पोस्टर आया सामने, 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
sawern
दिल्ली और पटना में होगा सवर्ण न्याय महासम्मेलन
First-information-logo-150x143-2 (1)
जिनेवा वार्ता बेनतीजा: रूस–यूक्रेन शांति बातचीत में नहीं निकला ठोस हल