ब्रजेश पाठक करेंगे बलरामपुर चिकित्सालय के स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन

104 views

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कीराजधानी लखनऊ स्थित बलरामपुर संयुक्त चिकित्सालय का 157वां स्थापना दिवस समारोह 3 फरवरी को अस्पताल परिसर में मनाया जाएगा। स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह करेंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अस्पताल परिसर में एक लिफ्ट और सोलर पैनल का भी उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी बलरामपुर संयुक्त चिकित्सालय की निदेशक डॉक्टर कविता आर्य ने सोमवार को दी।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि पद्मश्री डॉक्टर यससी राय की स्मृति में एक सेमिनार का आयोजन किया गया है। इस सेमिनार को चेस्ट रोग विशेषज्ञ पद्मश्री प्रोफेसर डॉ राजेंद्र प्रसाद संबोधित करेंगे।

डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि नेत्र शल्य चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं यूरोलॉजी जैसी विशेष सेवा में निरंतर वृद्धि हुई है। गरीब और आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। अस्पताल के सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में हमारे यहां पहले 6 डायलिसिस मशीन कार्यरत थीं, वर्तमान में 15 मशीनों पर डायलिसिस हो रही हैं।

अस्पताल की उपलब्धियां की चर्चा करते हुए बलरामपुर चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवाशीष शुक्ला ने बताया कि विगत वर्ष 2025 में ओपीडी में 10 लाख से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। वहीं इमरजेंसी सेवाओं में सवा लाख मरीजों का उपचार किया गया। डॉ देवाशीष शुक्ला ने बताया कि बलरामपुर अस्पताल में पैथोलॉजी जांच बढ़कर 48 लाख से अधिक हो गई हैं। सीटी स्कैन 9000 हुई, अल्ट्रासाउंड जांच 30 हज़ार, डायलिसिस 20 हज़ार और एक 27 हज़ार से अधिक प्रतिवर्ष हो रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ