सॉफ्टवेयर इंजीनियर मौत मामला: गिरफ्तार दाे बिल्डर 27 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में

58 views

 

एक बिल्डर की गिरफ्तारी के लिए जारी हुआ वारंट

नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में बीते शुक्रवार की देर रात को बेसमेंट बनाने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबकर हुई सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने गुरुवार काे दो और बिल्डरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उन्हें 27 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस मामले में आरोपित बिल्डर निर्मल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कोर्ट से वारंट हासिल किया है। वह काफी दिनों से फरार चल रहा है। इस मामले में एक बिल्डर की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य की पुलिस गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस ने आज रवि बंसल पुत्र प्रकाश चंद निवासी जनपद फरीदाबाद हरियाणा तथा सचिन करनवाल पुत्र गोपाल करनवाल निवासी शालीमार गार्डन साहिबाबाद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 125,61(2) के तहत थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की बीते शुक्रवार की देर रात को कार अनियंत्रित होकर बेसमेंट बनाने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में भरे पानी में जा गिरी थी। इस घटना में उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पूर्व में एक बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जिसे 27 जनवरी तक न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आज गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

बताया कि बिल्डर निर्मल सिंह, अभय कुमार सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज