,मऊ| जिले के राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता में खुरपेंच की चर्चा में भाजपाई उज्वल मिश्र की गिरफ्तारी और पूर्व सांसद अतुल राय का इस गिरफ्तारी पर सवाल और फिर खुरपेंच में अशिष्ट भाषा को देखने से इंकार के बाद सत्ता से से शिष्ट भाषा में सवाल पर जोर ने यहाँ की राजनीति में गर्मी ला दी है | अभी खुरपेंच करने वाले तक पुलिस पहुचती, पूर्व सांसदअतुल राय से मिडिया के द्वारा खुरपेंच को लेकर किये गए सवाल और उसके मिले बयान ने सार्वजनिक होने के बाद यहाँ के लोगो को एक अलग खुरपेंच दे दिया है| चहु ओर खुरपेंच और खुरपेंच को लेकर सवाल और मिले जबाव को लेकर राजनीति हल्का गरम हो गया है | उधर खुरपेंची तक पुलिस का अभी तक नहीं पहुचना भी खुरपेंच की चर्चा में घी का काम कर रहा है |
सूबे के उर्जा मंत्री एके शर्मा की राजनीति में “खुरपेंच” के माध्यम से खलल डालने वालो को लेकर चले पुलिसिया चाबुक और भाजपा के उज्वल मिश्र की सीआरपीसी १५१ में की गई गिरफ्तारी पर विरोध में मुखर अतुल राय की राजनीति से अखाड़ेबाज लोगो की राजनीति सकते में आ गई है | अतुल राय की इस राजनीति को लोग तटस्थ और दलगत राजनिती से उपर वाली राजनीति की संज्ञा दे रहे है| खुरपेंच के माध्यम से उर्जा मंत्री के राजनिति में किये गए खुरपेंच को अतुल राय ने एक “सवाल” की संज्ञा दे कर जनप्रतिनिधियो से शिष्ट भाषा में सवाल करने को सही करार दे कर एक और खुरपेंच पैदा कर दिया है, लेकिन अतुल का यह खुरपेंच स्पस्ट नहीं होने के कारण लोगो की समझ से दूर बना हुआ है | अतुल राय की बॉडी लैंगुएज यह भी कहने के प्रयास में थी कि उर्जा मंत्री को लेकर खुरपेंच में सवाल शिष्ट नहीं था, सवाल सत्ता से होता है और सवाल शिष्ट भाषा में होना चाहिए| खुरपेंच को लेकर दर्ज मामले की पुलिस जाँच कर ही रही है आज नही तो कल खुरपेंच के माध्यम से उर्जा मंत्री की राजनीती में खुरपेंच डालने वाला पुलिस के आरोप पत्र में होगा |
अतुल राय ने भाजपा नेता रहे उज्वल मिश्र की १५१ सीआरपीसी में गिरफ्तारी बाद उनके आवास जाकर मिलने को लेकर जिले की राजनीति का एक खेमाफिफ्टी फिफ्टी में कभी नाराज हो रहा है तो कभी खुश | इनकी नाराजगी क्या २०२७ तक टिक पायेगी ? और क्या उनकी चर्चित नाराजगी से अतुल राय को हानि पहुचेगी, अभी कुछ कहना जल्दीबाजी होगी लेकिन उज्वल मिश्र की गिरफ्तारी पर अतुल राय का सार्वजनिक हुआ बयान राजनीति के अखाड़ेबाज लोगो के लिए किसी खुरपेंच से कम नहीं बनते देखा जा रहा है | अतुल राय का उज्वल मिश्र के घर जाकर मिलने को लोग उनकी राजनीति को लोग तटस्थ और दलगत राजनीति से ऊपर की मान रहे है |
खुरपेंच को लेकर मीडिया से बातचीत में पूर्व सांसद अतुल राय ने कोतवाली पुलिस के द्वारा उज्वल मिश्र की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि पुलिस जिस खुरपेंच को लेकर उन्हें धोखे से कोतवाली में बुलाकर गिरफ्तारी की, तो उन्हें सीआरपीसी १५१ में क्यों चालान किया ? उधर उज्वल मिश्र ने फर्स्ट इनफार्मेशंस से बातचीत में कहा कि उनको कोतवाली पुलिस ने उनकी एक शिकायत को दर्ज करने के लिए बुलाया और जब वे कोतवाली पहुचे तो उनसे कोतवाली पुलिस ने उनके खिलाफ एक मुकदमा पहले से दर्ज होने की जानकारी देते हुए पहले उनको ३५(१) (बी ) की नोटिस प्राप्त कराकर देर शाम को १५१ सीआरपीसी में चालान कर दिया गया| बहरहाल खुरपेंच की पुलिस जाँच कर रही है, अधिकारिक रूप से उर्जा मंत्री की राजनीति में किसने खुरपेंच करी है समाचार दिए जाने तक खुलासा नही हो पाया है | खुरपेंच की आईडी से उर्जा मंत्री और इओ नगर पालिका की एक साथ की फोटो को लगा कर तत्थहीन सवाल करते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है जिसको लेकर मामले दर्ज है और पुलिस उस खुरपेंची की तलास में है |
