भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया, टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त

48 views

नागपुर, । भारत ने पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन बनाए, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वोच्च स्कोर है।

भारत की पारी की शुरुआत खराब रही और टीम ने 27 रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 99 रन जोड़कर पारी को संभाला। सूर्यकुमार ने 22 गेंदों में 32 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में 8 छक्के और 5 चौकों की मदद से 84 रन की विस्फोटक पारी खेली। अंत में रिंकू सिंह ने 20 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाकर स्कोर को विशाल बनाया।

238 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 7 विकेट पर 190 रन ही बना सकी। ग्लेन फिलिप्स ने 78 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं ले जा सके। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली।,

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज