भाजपा ने मोर्चा संगठनों का किया विस्तार, तीन मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

23 views

 

शिमला, 31 दिसंबर । हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने संगठन को जमीनी स्तर तक और मजबूत करने की दिशा में कदम उठाते हुए अपने विभिन्न मोर्चा संगठनों का विस्तार किया है। प्रदेश नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। पार्टी के अनुसार ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान द्वारा जारी आदेशों में संजय कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी विसन लाल और बबली को दी गई है, जबकि आईटी सह संयोजक के रूप में सुरेंद्र कुमार, राकेश अत्री, गोविंद भारद्वाज, हरीश कुमार और संजय सिंह को शामिल किया गया है। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी में रजिंदर झल्ला, बालकर राम, खीरामनी, रमेश चंद, जैरी भारद्वाज, सुरजन कुमार, मदन सकलानी, यशपाल, मदन लाल, उमेश नाथ धीमान, लेखराज, भीम सिंह, महेंद्र सिंह, जय चंद घांटा, संदीप मंगल, नंद लाल राजू, रतन सिंह कोल, मोती राम कालटा, नीमा जस्टा, अशोक विक्रम, गोपाल चौहान, टेक चंद, जवाहर, सुनील कुमार और तरसेम लाल को सदस्य बनाया गया है।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया द्वारा घोषित सूची के अनुसार संतोष चौधरी को प्रदेश सचिव, सुनील शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता और बलवंत कमल को मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में खेम नंद शर्मा, कमलचंद चंदेल, नरेश शर्मा और निशा भुल्लर को शामिल किया गया है। इसके साथ ही जिला अध्यक्षों की घोषणा करते हुए शिमला जिले की जिम्मेदारी धर्म प्रकाश वर्मा और मंडी जिले की जिम्मेदारी द्रौपदी शर्मा को सौंपी गई है।

इसी तरह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी द्वारा जारी आदेशों में संजीव चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। रण सिंह चौहान और रमेश जयराम को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि आशीष ठाकुर और बद्री राम को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। मोर्चे की प्रदेश कार्यकारिणी में नसीब चौधरी, गुरबख्श सिंह, पवन बग्गा, अर्जुन सिंह, कर्म सिंह, कंवर प्रदीप सिंह, भूपेंद्र कंवर, नितिन, राकेश कपूर, जोगिंदर चारक, विनय सेन नेगी, संजीव कुमार, ललित कुमार, गंगा राम, काशी राम, विनोद ठाकुर, ओम प्रकाश, रत्न लाल, चंपा छेरिंग, हरदेव, संजीव कुमार और सुरज कुमार को सदस्य बनाया गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज