जमीनी विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या, बेटा-पत्नी और भाई भी घायल

109 views

 

फिरोजाबाद, 30 दिसंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार देर रात जमीनी विवाद में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में किसान का बेटा-पत्नी और भाई भी घायल हुए हैं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

थाना नसीरपुर क्षेत्र के मढ़ैया नंदराम सत्यभान (45) पुत्र मातादीन का अपने ही गांव में रहने वाले सूरतराम से पांच बीघा जमीन को लेकर विवाद है। सोमवार देर रात सत्यभान खेत से घर लौट रहा था। आरोप है कि विरोधी पक्ष ने सत्यभान को घेर लिया और गोली मार दी। सत्यभान की पत्नी राधा और पुत्र व उसका भाई उसे बचाने दौड़े तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी। जिससे तीनों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे अन्य परिजन व ग्रामीण सत्यभान को शिकोहाबाद अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों से घटना की जानकारी ली है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही आरोपितों की तलाश में जुट गई है। अपर पुलिस अधीक्षक देहात अनुज चौधरी ने बताया जमीनी विवाद में फायरिंग होने से एक युवक कि गोली लगने से मौत हुई है। पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज