918 बकायेदार राशि वालों की काटी गयी बिजली, 50 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

116 views

सहरसा।मुख्यमंत्री विद्युत सहायता योजना से लोगों को 125 यूनिट निःशुल्क बिजली दी जा रही है। इसके बाद भी पहले के बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है व बिजली चोरी की जा रही है। ऐसी स्थिति को लेकर मुख्यालय के निर्देश पर बकाया बिल वसूली से लेकर बिजली चोरी को लेकर नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड गंभीर हो गया है,जिसका दो माह से अधिक की बकाया राशि है वैसे उपभोक्ताओं का बिजली काटी जाएगी।

शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं से बकाया बिल की राशि जमा करने व 125 यूनिट निः शुल्क बिजली मिलने के बाद भी उपभोक्ताओं से विद्युत चोरी न करने की अपील की गई। इसकी जानकारी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा के कार्यपालक अभियंता ई अमित कुमार ने दी।

उन्होने बताया कि बकाया बिल यानि राजस्व वसूली के लिए चालू माह दिसंबर से विशेष अभियान शुरू है तथा यह अभियान मार्च तक चलेगा। इसके लिए मुख्यालय स्तर से प्रत्येक प्रशाखा में तीन कर्मी केवल बिजली काटने के लिए दिए गए हैं। बताया कि नवंबर में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा अंतर्गत 918 बकायेदार लोगों की बिजली काटी गयी है। इसके अतिरिक्त विद्युत चोरी के विरुद्ध अभियान में 50 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें सहरसा मे (शहरी) मे 3 सहरसा ग्रामीण 30 व सौरबाजार मे 17 शामिल है।

बताया गया की राजस्व वसूली और विद्युत चोरी के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जाएगा जिसमें सभी बकायेदारों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।इस हेतु नियुक्त विद्युत कर्मी बकाये राशि रखने वाले लोगों के घर घर जा रहे हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज