फरीदाबाद : अलफलाह विश्वविद्यालय का दावा,पकड़े गए डाक्टरों का ड्यूटी के अलावा नहीं कोई संबंध

133 views

-आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पहली बार वीसी ने जारी किया बयान

फरीदाबाद, 12 नवंबर । दिल्ली में हुए विस्फाेट और फरीदाबाद से विस्फोटक बरामद होने की घटना के बाद हरियाणा के फरीदाबाद जिले के धौज गांव में स्थित अलफलाह यूनिवर्सिटी ने बुधवार को पहली बार अधिकारिक बयान जारी किया है। विवि प्रबंधन ने डाक्टरों की गिरफ्तारी के मामले में अपना पक्ष रखा है। वाइस चांसलर प्रो. भूपिंदर कौर आनंद ने बयान जारी करते हुए कहा कि हमारे दो डॉक्टर (डॉ. मुजम्मिल और शाहीन सईद) हिरासत में हैं। उनकी ड्यूटी के अलावा यूनिवर्सिटी का इससे कोई संबंध नहीं है। यूनिवर्सिटी के अंदर किसी भी तरह का केमिकल या विस्फोटक नहीं रखा जाता है। हमारी लैब का इस्तेमाल सिर्फ एमबीबीएस के छात्रों को पढ़ाने और ट्रेनिंग देने के लिए होता है। विवि प्रबंधन की तरफ से किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया गया है। हर काम कानून के हिसाब से किया जाता है। यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) भूपिंदर कौर आनंद ने कहा कि अल-फलाह ग्रुप 1997 से कई कॉलेज और स्कूल का संचालन करता है। 2009 में इसे खुद के कोर्स चलाने की अनुमति मिली और 2014 में यह यूनिवर्सिटी बन गई। इसे यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (जीसी) ने भी मान्यता दी है। अल-फलाह अस्पताल 2019 से मेडिकल कॉलेज चला रहा है और यह भारतीय यूनिवर्सिटीज के संगठन का सदस्य भी है। उन्होंने बताया कि हमारी यूनिवर्सिटी एमबीबीएस के छात्रों को पढ़ाती है। यहां से पास हुए डॉक्टर आज देश के बड़े अस्पतालों में काम कर रहे हैं। हमने 2023 में कुछ विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स (एमडी/एमएस) भी शुरू किए हैं। हाल में जो बुरी घटनाएं हुई हैं, उनसे हमें बहुत दुख हुआ है और हम उनकी कड़ी निंदा करते हैं। हम उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्हें इन घटनाओं से नुकसान हुआ है। हमें पता चला है कि हमारे दो डॉक्टरों को जांच एजेंसियां पकड़ कर ले गई हैं। हम साफ कर देना चाहते हैं कि यूनिवर्सिटी का इन लोगों से कोई रिश्ता नहीं है, बस इतना है कि ये लोग यहां काम करते थे। यूनिवर्सिटी उन झूठी खबरों से परेशान है जो कुछ वेबसाइटों पर फैलाई जा रही हैं। इन खबरों का मकसद यूनिवर्सिटी की इज्जत खराब करना है। हम इन सभी झूठे आरोपों को गलत बताते हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज