शिमला : सिगरेट पीने से रोका तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर किया हमला, गिरफ्तार

119 views

शिमला, 5 नवंबर । राजधानी शिमला के उपनगर संजौली में एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर ड्यूटी के दौरान हमला करने का मामला सामने आया है। यह घटना मंगलवार देर शाम उस समय हुई जब संजौली पुलिस स्टेशन में तैनात कांस्टेबल सुनील अपनी नियमित ट्रैफिक ड्यूटी पर संजौली स्थित एचआरटीसी कार्यालय के समीप तैनात थे।

ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल सुनील ने एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीते देखा। उन्होंने उस व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान न करने की हिदायत दी। इस पर उस व्यक्ति ने सिगरेट फेंक दी और वहां से संजौली चौक की ओर चला गया। लेकिन कुछ समय बाद वही व्यक्ति वापस आया और अचानक कांस्टेबल सुनील पर हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान संदीप निवासी कोटखाई के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि घटना के दौरान वह शराब के नशे में धुत था।

कांस्टेबल द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार हमलावर ने कांस्टेबल सुनील को घूंसे मारे और उन्हें घसीटते हुए दावत होटल की ओर ले गया। इस दौरान पुलिस कर्मी ने खुद को बचाने का प्रयास किया, फिर भी उसे चोटें आईं। मौके पर आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी वहां से भाग निकला।

घटना की जानकारी तुरंत पुलिस थाना संजौली को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना संजौली में इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 132, 121(1) और 221 के तहत मामला दर्ज किया गया है। संजौली थाना प्रभारी (एसएचओ) स्वयं इस प्रकरण की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक तफ्तीश में सामने आया है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हमले के दौरान वह शराब के नशे में था।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज