प्रयागराज: मुठभेड़ में गौतस्कर गोली लगने से घायल, तमंचा कारतूस बरामद

238 views

प्रयागराज, 01 नवंबर। उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित कोरांव थाना क्षेत्र के पथरताल गांव के समीप शनिवार को गौतस्कर की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से गोतस्कर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में घायल आरोपित की पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में स्थित केमरी थाना क्षेत्र के शहीदाबाद गांव निवासी तमसील पुत्र इन्ताफ अली के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने इसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस एवं खोखा बरामद किया है। डीसीपी यमुनानगर ने बताया कि इसके खिलाफ कोरांव थाने में इस वर्ष धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम 11घ पशु क्रूरता अधिनियम व 325 बीएनएस तथा 4/25 आर्म्स एक्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। जिसके बाद से यह फरार चल रहा था। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु.अ.सं. 302/2025 धारा 109(3)(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोरांव थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात संदिग्ध अपराधियों की तलाश में पथरताल नहर की पुलिया के समीप वाहन चेकिंग करते समय संदिग्ध व्यक्ति पैदल जाते हुए दिखाई दिया तो पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। और पुलिस टीम पर तमंचे से फायर करने लगा। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग किया। इस दौरान वह गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ