पुलिस मुठभेड़ : अभियुक्त राशिद घायल

92 views

फिरोजाबाद, 31 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्थित थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार देर रात वांछित अभियुक्त राशिद को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

अपर पुलिस अधीक्षक देहात अनुज चौधरी ने बताया कि 30 अक्टूबर को बृजेश कुमार पुत्र जय दयाल ने दूध की डेयरी मियां बाजार मैन रोड़ सिरसागंज के सामने से अज्ञात चोर द्वारा अपना छोटा हाथी टाटा कम्पनी (यूपी-83-टी-5120 रंग सफेद) चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना सिरसागंज पर सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी। गिरफ्तारी के लिए 2 पुलिस टीमों का गठन किया गया।

उन्होंने बताया कि थाना सिरसागंज प्रभारी वैभव कुमार पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार देर रात भावली मोड़ एनएच0-19 पर चैकिंग कर रहे थे तभी एक चार पहिया छोटा हाथी आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस टीम ने रोका तो चालक ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी। अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर एवं चोरी व लूट का 01 चार पहिया छोटा हाथी (य़ूपी-83-टी-5120 रंग सफेद) बरामद हुए हैं।

एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्त की पहचान अभियुक्त राशिद पुत्र चाँद खाँ निवासी मिंया बाजार ट्यूबैल नं0 4 दक्षिणी मोहनगंज थाना सिरसागंज के रूप में हुई है जोकि थाना सिरसागंज पर दर्ज मुकदमे में वांछित था। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज