मध्य वियतनाम में बाढ़: 9 की मौत, 5 लापता

129 views

हनोई, 29 अक्टूबर । वियतनाम के मध्य इलाके में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम नौ लोगों की माैत हाे गई जबकि पांच अन्य व्यक्ति लापता बताए गए हैं।

सरकार की ओर से बुधवार काे जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक, बाढ़ के कारण दनांग शहर और हाेई आन में छह लाेगाें की माैत हाे गई । दनांग देश का एक लोकप्रिय तटीय इलाका है। बाढ़ में एक लाख से भी ज्यादा घर जलमग्न हाे गए हैं और बिजली एवं पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हाेेने वालें इलाकाें में देश के प्रमुख पर्यटन स्थल ह्यू और होई आन शामिल हैं।

देश की पूर्व राजधानी ह्यू और होई आन में बारिश अभी भी जारी है। सोमवार रात तक क्षेत्र में रिकार्ड 1,000 मिलीमीटर से ज्यादा वर्षा रिकार्ड की गई।

इस बीच दनांग में नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है और जलाशय भर चुके हैं। सरकार का कहना है कि नदियों के किनारे बसे निचले इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की भी चेतावनी दी गई है। राजधानी हनोई और व्यापारिक केंद्र हो ची मिन्ह सिटी के बीच रेल सेवा मंगलवार से ही बंद है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में मध्य वियतनाम में भारी बारिश जारी रहेगी। कुछ इलाकों में बुधवार सुबह से गुरुवार रात तक 400 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हाेने का अनुमान हैै।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज