पुलिस ने गैर जनपद इनामी बदमाश को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

65 views

बाराबंकी, 29 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित सफदरगंज पुलिस ने स्वाट सर्विलांस टीम की मदद सें बीती देर रात आधा दर्जन अपराधों मे वांछित पसीच हजार के इनामी गैर जनपद के बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार की देर रात जब सफदरगंज पुलिस स्वाट सर्विलांस टीम के साथ चेकिंग कर रही थी, तभी ग्राम रामपुर कटरा के पास मोटरसाइकिल पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखा। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तब फायर करते हुए भागने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पांव में गोली लगी और गिर कर घायल हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम संतोष यादव पुत्र राम अवध निवासी धनखर पोस्ट ठकुरापुर डिहवा थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा बताया। पकडे गए शातिर बदमाश के ऊपर अलग अलग जनपदों मे लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज है। पूछताछ मे बताया की बाराबंकी, लखनऊ, गोण्डा, बलरामपुर, अयोध्या आदि जनपदों में घूमते हुए मुख्यतः महिलाओं से पर्स,ज्वैलरी,मोबाइल आदि छीन लेने जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। संतोष यादव जनपद बाराबंकी के थाना सफदरगंज, मसौली, रामनगर, कोतवाली नगर सहित जनपद बलरामपुर, गोण्डा में लूट, छिनैती के कुल 09 अभियोगों में वांछित था तथा जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 25000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

तालशी के दौरान कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 02 अदद जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर व दो अदद मोबाइल,1 अदद मोटरसाइकिल

700/- रुपये नकद बरामद किया गया।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज