छत्तीसगढ़ः ठेकेदारों और सप्लायरों के ठिकानों पर एसीबी-ईओडब्ल्यू की छापेमारी

83 views

रायपुर, 29 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ में डीएमएफ घोटाले की जांच में जुटी एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने आज (बुधवार ) प्रदेश के कई ठेकेदारों और स्पालायरों के ठिकानों पर छापा मारा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग और कुरुद में 12 कारोबारियों के ठिकानों पर दस्तावेजों और इलेक्ट्रानिक उपकरणों की जांच की जा रही है।

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर में 5 ठिकानों पर दबिश दी गई है। वहीं, दुर्ग में 2, राजनांदगांव में 4 और कुरूद में 1 कारोबारी के घर पर छापे की कार्रवाई जारी है। इन ठिकानों पर दस्तावेजों और इलेक्ट्रानिक उपकरणों की जांच की जा रही है।

ईओडब्ल्यू की टीम ने रायपुर के वॉलफोर्ड एनक्लेव सोसायटी में भी छापा मारा है। राजनांदगांव में एक साथ तीन स्थानों पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। रायपुर से पहुंची टीम ने भारत माता चौक स्थित राधा कृष्ण एजेंसी के संचालक अग्रवाल परिवार के निवास, सत्यम विहार में यश नाहटा के घर और कामठी लाइन स्थित ललित भंसाली के यहां छापा मारा है।

सुबह करीब छह बजे पहुंची ईओडब्लू की टीम लगभग दस वाहनों के काफिले में यहां पहुंची है । टीम सम्बंधितों के ठिकाने में दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है।ईओडब्लू की यह कार्रवाई खनन (माइनिंग) से जुड़े कारोबारियों, बड़े सप्लायर और ब्रोकर से संबंधित बताई जा रही है। टीम संबंधित लोगों के वित्तीय लेन-देन और ठेकों की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज