मां ने की दो मासूम बेटों की हत्या, फिर फांसी लगा की आत्महत्या

163 views

– किसी तांत्रिक के संपर्क में थी मृतका, मानसिक रूप से थी परेशान- पति बोला, प्रशांत किशोर के मोटिवेशनल स्पीच सुनती थी पत्नी – सुबह ही मायके से ससुराल आई थी मृतका, घटना से फैली सनसनी

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले से शनिवार को एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। जिले के कछवां थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में एक मां ने पहले अपने दो मासूम बेटों की मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या की, फिर खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

मृतका की पहचान 35 वर्षीय संगीता पत्नी हरिश्चंद्र के रूप में हुई है। मृत बच्चों के नाम शिवांश (03) और शुभांकर (14 माह) बताए गए हैं। जघन्य वारदात की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी और दो मासूम बेटे की मौत के बाद पति सहित परिवार के अन्य सदस्य बदहवाश हो गए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, संगीता पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। करीब पांच वर्ष पहले हरिश्चंद्र ने संगीता से प्रेम विवाह किया था। उसका मायका चंदौली जिले में बताया जा रहा है।

सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि मृतका के पति के अनुसार उसकी पत्नी मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। वह किसी तांत्रिक के संपर्क में थी। प्रशांत किशोर के मोटिवेशनल स्पीच भी सुनती थी। मृतका सुबह ही मायके से ससुराल आई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मानसिक बीमारी और पारिवारिक तनाव को प्राथमिक कारण मानकर जांच की जा रही है।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और सन्नाटा पसर गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटना की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज