इज़राइल के जिम्नास्टों को वीज़ा न देने पर इंडोनेशिया को आईओसी की फटकार

113 views

लुसाने। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने बुधवार को इंडोनेशिया को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि इज़राइल के खिलाड़ियों को वीज़ा न देने के कारण अब इंडोनेशिया से भविष्य में किसी भी ओलंपिक या उससे जुड़े आयोजन की मेजबानी पर बातचीत नहीं की जाएगी।

दरअसल, जकार्ता में चल रही वर्ल्ड आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप (19 से 25 अक्टूबर) में इज़राइली खिलाड़ियों को हिस्सा लेने के लिए वीज़ा नहीं दिया गया। इसके खिलाफ इज़राइल जिम्नास्टिक फेडरेशन ने स्पोर्ट्स मध्यस्थता न्यायालय (सीएएस) में अपील की थी, लेकिन सीएएस ने इसे खारिज कर दिया। इसके चलते इज़राइल के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सके।

आईओसी की कार्यकारी बोर्ड ने कहा कि, “सभी पात्र खिलाड़ी, टीमें और खेल अधिकारी बिना किसी भेदभाव के अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकें — यह मेज़बान देश की जिम्मेदारी है।”

आईओसी ने एक आधिकारिक बयान में भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की कि “इंडोनेशिया की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के साथ भविष्य में ओलंपिक खेलों, यूथ ओलंपिक, या किसी भी ओलंपिक आयोजन या सम्मेलन की मेजबानी पर कोई वार्ता नहीं की जाएगी, जब तक कि इंडोनेशियाई सरकार यह सुनिश्चित न करे कि वह सभी देशों के खिलाड़ियों और अधिकारियों को प्रवेश की अनुमति देगी।”

आईओसी ने यह सिफारिश भी की कि सभी अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघ इंडोनेशिया में किसी भी खेल आयोजन या बैठक की मेजबानी तब तक न करें जब तक सरकार आवश्यक गारंटी न दे दे।

साथ ही, आईओसी ने इंडोनेशिया की एनओसी और इंटरनेशनल जिम्नास्टिक फेडरेशन को लुसाने स्थित मुख्यालय में बुलाया है ताकि इस पूरे मामले पर चर्चा की जा सके।

इज़राइल से जुड़े आयोजनों में पहले भी विरोध

इंडोनेशियाई सरकार ने कहा कि उसने फिलिस्तीन के समर्थन में इज़राइली जिम्नास्टों को वीज़ा देने से इनकार किया।

जुलाई 2023 में, इंडोनेशिया ने वर्ल्ड बीच गेम्स की मेजबानी से हाथ खींच लिया था क्योंकि इसमें इज़राइल की भागीदारी को लेकर विवाद हुआ था।

मार्च 2023 में, दो प्रांतीय गवर्नरों के विरोध के बाद इंडोनेशिया से फीफा अंडर-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी छीन ली गई थी।

ये दोनों घटनाएं उस समय हुई थीं जब गाज़ा में इज़राइल और हमास के बीच युद्ध शुरू नहीं हुआ था। वर्तमान में वहां संघर्षविराम लागू है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज