तीन बदमाशों ने छेड़छाड़ के बाद महिला के गले से छीना मंगलसूत्र,घटना सीसीटीवी में कैद

30 views

उरई। उरई कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ मंगलवार की रात सरेराह छीना-झपटी की वारदात सामने आई है। बदमाशाें

की पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। यह घटना मौनी मंदिर के पास की बताई जा रही है।

बता दें कि बीती रात्रि मंगलवार लगभग आठ बजे एक महिला पूजा-अर्चना के लिए मंदिर जा रही थी। तभी रास्ते में तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके साथ अभद्रता करने लगे। जब महिला ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उसके साथ छीना-झपटी की और फरार हो गए। भयभीत महिला किसी तरह मौके से भागकर घर पहुंची। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

बुधवार को वायरल इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तीन युवक महिला का पीछा करते हैं और सड़क पर जब महिला अकेली हाेती है तब एक युवक उससे छेड़छाड़ करता है। महिला बचने के लिए भागती है तो दूसरा युवक झपट्टा मारकर महिला का मंगलसूत्र छीन लेता है और मौके से सभी भाग जाते हैं। घटना के बाद पुलिस हरकत में तो आई, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

इस मामले में उरई कोतवाल हरी शंकर का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपिताें की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।————-

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज