आराेपित को पकड़ने गई पुलिस पर महिलाओं से बदसलूकी का आरोप

54 views

बिजनौर। बिजनौर के दारानगर गंज इलाके में एक युवक को पकड़ने गई पुलिस पर महिलाओं और बच्चों से बदसलूकी का आरोप लगा है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी मां-बेटी को खींचकर ले जाते हुए दिख रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र के दारानगर गंज इलाके में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों के नाम बताए थे। इसी मामले में मंगलवार की देर रात पुलिस आराेपित शिवम को पकड़ने उसके गांव पहुंची। जब शिवम घर पर नहीं मिला, तो आरोप है कि पुलिस ने उसके भाई को उठाने का प्रयास किया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य इकट्ठा हो गए और आराेपित की बहन काजल पुत्री सतपाल सिंह और मां गीता के साथ बदसलूकी और मारपीट की। महिलाओं का आरोप है कि पुलिसकर्मी उन्हें खींचकर अपने साथ ले जाने लगे। इसी दौरान किसी ने पुलिस कर्मियाें की इस हरकत का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी महिलाओं को खींचते हुए दिख रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी ने बुधवार काे कहा कि जांच कर गुण दाेष के आधार पर कार्यवाही की बात कही है।–

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ