जमीनी विवाद को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर लगाया जाम, पुलिस पर पथराव

48 views

भरतपुर,। जिले के बयाना थाना क्षेत्र में साेमवार को जमीनी विवाद को लेकर तनावपूर्ण हालात बन गए। विवाद के चलते ग्रामीणों ने बयाना-भरतपुर स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। इस दौरान जब पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे दो युवकों को सड़क से हटाने की कोशिश की, तो गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना भीमनगर तिराहे की बताई जा रही है। पथराव इतना तीव्र था कि राहगीरों ने पास की दुकानों में घुसकर खुद को बचाया। इस घटना में सीओ कृष्ण राज जांगिड़ और सदर थाना पुलिस की गाड़ियों के शीशे टूट गए।

सीओ कृष्ण राज जांगिड़ ने बताया कि गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र के गुर्धा गांव में रास्ते की जमीन को लेकर दो पक्षों सियाराम गुर्जर व भरत सिंह गुर्जर तथा महाराज सिंह व बृजेंद्र जाटव के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा रखी है।

पुलिस ने पहले ही दोनों पक्षों को एसडीएम कोर्ट से पाबंद कराया था ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे। लेकिन मुकदमे में कार्रवाई की मांग पूरी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने भीमनगर तिराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जाम की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी हरिराम कुमावत, सीओ कृष्ण राज जांगिड़, नायब तहसीलदार वैशाली धाकड़, राजस्व निरीक्षक आशीष सारस्वत, सुमरन सिंह, कमल सौंकिया और पटवारी मोहित कुमार सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारी ग्रामीणों को समझाइश दे रहे थे, तभी कुछ लोग उत्तेजित हो गए और पुलिस पर पथराव करने लगे।

हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। दोनों ओर से हुई झड़प में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और कई वाहनों के शीशे टूट गए।

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बयाना, सदर, गढ़ी बाजना और भुसावर सर्किल से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। मौके पर क्यूआरटी टीम और जाब्ता तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की पुनः अशांति न हो। एडिशनल एसपी हरिराम कुमावत ने बताया कि पुलिस अब हमलावर ग्रामीणों की पहचान कर रही है। सभी को चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति बनी हुई है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज