गाजा पर प्रधानमंत्री मोदी का रुख चौंकाने वाला: कांग्रेस

33 views

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गाजा को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रुख को चौंकाने वाला बताया है।

जयराम ने एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गाजा से जुड़े हालिया घटनाक्रम का स्वागत करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सराहना की है। प्रधानमंत्री मोदी की इस प्रकार की उत्सुकता आश्चर्यजनक नहीं है, लेकिन जो बात वास्तव में चौंकाने वाली है, वह है इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की बिना शर्त प्रशंसा, जिन्होंने पिछले बीस महीनों से गाजा में ‘नरसंहार’ छेड़ रखा है।

कांग्रेस महासचिव जयराम ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल एक स्वतंत्र और संप्रभु फिलीस्तीन राज्य के भविष्य पर चुप्पी साध रखी है, जिसे भारत ने नवंबर 1988 में मान्यता दी थी और जिसे आज 150 से अधिक देश मान्यता दे चुके हैं, बल्कि उन्होंने कब्जे वाले पश्चिमी तट में इजरायली बस्तियों के निरंतर विस्तार पर भी कोई टिप्पणी नहीं की है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे क्षेत्र में स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त होगा। यह समझौता इजरायल और हमास के बीच दो साल से चल रहे संघर्ष के बाद हुआ है।इसके पहले राष्ट्रपति ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर गाजा शांति समझौते के पहले चरण की घोषणा की।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ