फर्जी नक्सली सरेंडर मामले में उच्च न्यायालय ने दिया स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश

102 views

रांची। झारखंड में 514 आदिवासी युवाओं को फ़र्जी नक्सली बताकर सरेंडर करवाने का जांच करवाने का आग्रह करने वाली झारखंड काउंसिल फॉर डेमोक्रेट राइट की जनहित याचिका की सुनवाई उच्च न्यायालय में हुई।

मामले में राज्य सरकार ने स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के लिए अदालत से समय की मांग की। इस पर अदालत ने सरकार के आग्रह को स्वीकार करते हुए स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। मामले में अगली सुनवाई 20 नवंबर को निर्धारित की है।

उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में मामले की सुनवाई की।

मामले में प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने पैरवी की। पूर्व की सुनवाई में उच्‍च न्‍यायालय ने केंद्र और राज्य सरकार से पूछा था कि क्या सरेंडर कराए जाने वाले 514 युवाओं को सीआरपीएफ में नौकरी दिलाने के नाम पर पुरानी जेल कम्पाउन्ड जेल रोड, रांची में रखकर प्रशिक्षण दिलाया गया। क्या उन्हें प्रशिक्षण दिलाने की कानूनी वैधता थी।

उल्‍लेखनीय है कि प्रार्थी ने याचिका में कहा था कि 514 युवाओं को सीआरपीएफ में नौकरी का लालच देकर उन्हें फर्जी नक्सली बताकर सरेंडर करने का खेल खेला गया। इसे लेकर राज्य सरकार के वरीय पुलिस अधिकारियों ने करोड़ों रुपए खर्च कराए, ताकि उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री के सामने अवार्ड मिल सके। ऐसा कर राज्य के भोले भाले 514 आदिवासियों को रोजगार दिलाने के नाम पर ठगा गया।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज