पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र से पांच लाख रुपये के साथ हिरासत में लिए गए दो संदिग्ध

27 views

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र अन्तर्गत जेपी गंगा पथ स्थित एनआईटी घाट के पास से बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान 5 लाख रुपये नकद के साथ दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, एक काले रंग के बैग में 10, 20, 50, 100 और 500 रुपये के नोट पाए गए। यह नकदी एक स्कॉर्पियो गाड़ी से बरामद की गई, जिसमें मौजूद दो व्यक्तियों की पहचान हिलसा निवासी सूचित और अगमकुआं निवासी विक्रम के रूप में की गई है। प्राथमिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे दीदारगंज स्थित आरबी न्यूट्रीशन प्राइवेट लिमिटेड (आटा कंपनी) के कर्मचारी हैं। उनका कहना है कि वे कंपनी के पैसे बैंक में जमा कराने जा रहे थे। हालांकि, वे कोई पुख्ता दस्तावेज मौके पर नहीं दिखा सके।

चुनाव आयोग की आचार संहिता के चलते 49,000 से अधिक कैश लेकर चलना प्रतिबंधित है, जबतक कि उसका स्पष्ट स्रोत और दस्तावेज न हों। इसी आधार पर पुलिस ने नकदी को जब्त कर लिया है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय के शर्मा ने आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर कई दिशा निर्देश दिए और उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पीरबहोर थाना प्रभारी सज्जाद गद्दी ने बताया कि पूरी रकम जब्त कर ली गई है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज