बांग्लादेश में उदयन एक्सप्रेस का इंजन और तीन डिब्बे पटरी से उतरे

32 views

ढाका, 07 अक्टूबर । बांग्लादेश में सिलहट के दक्षिण सुरमा उपजिले के मोगलाबाजार में आज सुबह ढाका जा रही उदयन एक्सप्रेस का इंजन और तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे सिलहट और देश के बाकी हिस्सों के बीच रेल सेवाएं बाधित हो गईं। यह दुर्घटना सुबह लगभग 6:40 बजे हुई। इस वजह से ढाका के लिए रवाना होने वाली कालनी एक्सप्रेस सिलहट रेलवे स्टेशन पर फंसी रही।

ढाका ट्रिब्यून और द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, सिलहट जीआरपी पुलिस स्टेशन के प्रभारी अब्दुल कुद्दुस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि एक रेल लाइन को फिर से खोलने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि उदयन एक्सप्रेस चटगांव से आ रही थी। सिलहट रेलवे स्टेशन के प्रबंधक नूरुल इस्लाम ने बताया कि इस घटना में कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि एक बचाव ट्रेन और पुलिस दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ