प्रधानमंत्री मोदी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं

20 views

नई दिल्ली, 07 अक्टूबर

नई दिल्ली, 07 अक्टूबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह देशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं। महर्षि वाल्मीकि को संस्कृत भाषा का आदि कवि और हिन्दू महाकाव्य रामायण का रचयिता माना जाता है। उनका जीवन एक डाकू से एक महान ऋषि में बदलने की प्रेरणादायक कहानी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट और अपने व्हाट्स ऐप चैनल पर लिखा, ”सभी देशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। प्राचीनकाल से ही हमारे समाज और परिवार पर उनके सात्विक और आदर्श विचारों का गहरा प्रभाव रहा है। सामाजिक समरसता पर आधारित उनके वैचारिक प्रकाशपुंज देशवासियों को सदैव आलोकित करते रहेंगे।”

किंवदंती है कि आदि कवि बनने से पहले उनका नाम रत्नाकर था। वह अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए राहगीरों को लूटते थे। एक बार उन्होंने नारद मुनि को लूटने की कोशिश की। इस दौरान नारद के शब्दों से उनका हृदय परिवर्तन हो गया। नारद ने उन्हें राम का नाम जपने की सलाह दी। रत्नाकर ने कई वर्षों तक कठोर तपस्या की। इस दौरान उनके शरीर के चारों ओर दीमक का टीला बन गया। संस्कृत में दीमक के टीले को ‘वाल्मीक’ कहते हैं। इसलिए उन्हें वाल्मीकि नाम मिला।

कहते हैं कि एक बार जब वे गंगा नदी में स्नान कर रहे थे, तो उन्होंने एक शिकारी को एक क्रौंच पक्षी के जोड़े में से एक को मारते देखा। यह देखकर उन्होंने अनायास ही एक शाप दिया, जो संस्कृत का पहला श्लोक बन गया। नारद मुनि ने उन्हें इस घटना को आधार बनाकर रामायण लिखने का निर्देश दिया। इस प्रकार उन्होंने भगवान राम के जीवन पर आधारित महाकाव्य की रचना की। संस्कृत के प्रथम महाकाव्य की रचना करने के कारण उन्हें आदिकवि के रूप में जाना जाता है। तपस्या और ज्ञान के कारण उन्हें महर्षि की उपाधि दी गई।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज