फर्जी आईआरएस अधिकारी बनकर शराब ठेका दिलाने के नाम पर 16 लाख की ठगी

72 views

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में फर्जी सचल दल अधिकारी बनकर पीड़ित से आरोपित ने शराब ठेका दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी कर ली। काफी समय बीत जाने पर भी जब पीड़ित को न तो ठेका मिला और न ही पैसे तब जाकर उसने चकेरी थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने फर्जी आरोपित आईआरएस अधिकारी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

चकेरी थाना क्षेत्र के कर्मचारी नगर में रहने वाले हिमांशु सक्सेना ने बताया कि उनकी मुलाकात 2023 में श्यामनगर के रहने वाले दिव्यांश श्रीवास्तव से हुई। जिसने खुद को सचल दल में अधिकारी बताते हुए उन्हें विभाग में नौकरी लगवाने के नाम 16 लाख रुपये की डिमांड की। मैने करीब 10 लाख ऑनलाइन व छह लाख रुपये नगद दिए थे। रुपये लेने के पश्चात आरोपित दिव्यांस ने आबकारी विभाग उन्नाव से मेरे नाम पर शराब ठेका के आवंटन की फर्जी आवंटन प्रमाण पत्र व एक्साइज इंस्पेक्टर आबकारी विभाग क पद पर ज्वाइनिंग के लिए इंटरव्यु का एडमिट कार्ड सितम्बर 2024 में रजिस्टर डाक द्वारा भेजा था।

इसके बाद एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर ज्वाइनिंग के लिए सितम्बर 2023 व दिसम्बर 2024 फर्जी व कूटरचित ज्वाइनिंग लेटर तैयार करके मेरे पास रजिस्टर डाक के जरिए भेजे थे। जब मुझे इसके द्वारा भेजे गए आवंटन पत्र, काललेटर व ज्वाइनिग लेटर के फर्जी व कूटरचित होने की जानकारी हुई तो मैंने दिव्यांस से अपने रुपये वापस करने के लिए कहा तो वह मुझे रुपये वापस न करने व अभद्र भाषा प्रयोग करके धमकी देने लगा। इस तरह दिव्यांस ने अपने आप को डिप्टी कमिश्नर बताते हुए नौकरी व ठेका दिलाने के नाम पर कूटरचित दस्तावेज दिखाकर 16 लाख रुपये धोखाधड़ी से ले लिए।

एसीपी चकेरी अभिषेक पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। आरोपित के पास से कार भी बरामद हुई है। जिसमें भारत सरकार लिखा हुआ है। साथ ही पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज