फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने चौथे दिन कमाए 7.75 करोड़ रूपये

24 views

अभिनेता वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। दर्शकों के बीच फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और धीरे-धीरे सिनेमाघरों में रफ्तार पकड़ रही है।

वीकेंड पर बढ़ी कमाई

पहले दिन दमदार शुरुआत के बाद दूसरे दिन थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन वीकेंड आते-आते फिल्म ने फिर से अपनी रफ्तार पकड़ ली। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने रिलीज के चौथे दिन 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। पहले दिन फिल्म ने 9.25 करोड़, दूसरे दिन 5.5 करोड़ और तीसरे दिन 7.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह चार दिनों में वरुण और जाह्नवी की फिल्म की कुल कमाई 30 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का बजट करीब 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। हालांकि, रिलीज के चार दिनों में फिल्म ने अब तक 30 करोड़ रुपये की ही कमाई की है। ऐसे में अगर फिल्म को हिट की श्रेणी में आना है, तो आने वाले दिनों में इसे अपनी कमाई की रफ्तार बनाए रखनी होगी। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में वरुण और जाह्नवी के साथ सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज