आठ महीनों से लापता बेटे की तलाश में भटक रहा परिवार

124 views

हरिद्वार। लक्सर के खानपुर थाना क्षेत्र के गिद्धावाली गांव का एक परिवार पिछले आठ महीनों से अपने लापता बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा है। 18 वर्षीय हरीश नाम का युवक 3 फरवरी को रायसी स्थित अपनी दुकान के लिए घर से निकला था, लेकिन न तो वह दुकान पहुंचा और न ही घर लौटा। परिजनों ने उसी दिन खानपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन अब आठ महीने बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है।

परिवार का कहना है कि वे पुलिस के चक्कर लगाकर थक चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। पीडि़त पिता प्रमोद, मां सुनीता, बहन मीनाक्षी और चाचा सभी लापता बेटे को ढूंढने की उम्मीद में आस लगाए बैठे हैं। मां सुनीता का कहना है कि हर सुबह उम्मीद करती हूं कि मेरा बेटा दरवाजे पर आ जाएगा, लेकिन हर शाम यह उम्मीद टूट जाती है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरुआती दौर में कोई गंभीरता नहीं दिखाई, जिसके चलते अब तक हरीश का कुछ पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि अब वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से न्याय और ठोस कार्रवाई की मांग करेंगे।

इस पूरे मामले में जब लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी नताशा सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले को अब गुमशुदगी से अपहरण में परिवर्तित कर दिया गया है। पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। युवक को रायसी और बिजनौर जिले में सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था, जिसके आधार पर कई स्थानों पर तलाश जारी है। सीओ ने बताया कि पुलिस हर संभव दिशा में जांच कर रही है ताकि युवक को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जा सके।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज