तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ हुए मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न,कई झोपड़ियां उड़ी,पेड़ उखड़े

38 views

अररिया। अररिया में तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ शनिवार शाम से रातभर मूसलाधार बारिश हुई।जिससे पूरा शहर जलमग्न हो गया।

अररिया जिला में सड़क पर पानी का जमाव हो गया।सबसे खराब हालत फारबिसगंज शहर में मुख्य बाजार सदर रोड का रहा,जो पूरे पानी में डूब गया।जिसके कारण आमलोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

तेज हवा के कारण फोरलेन सड़क एनएच 27 और फारबिसगंज कुरसेला स्टेट हाइवे में कई स्थानों पेड़ गिर जाने के कारण यातायात पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

गुजरात के पोरबन्दर से आसाम के सिलचर तक जाने वाली एनएच 27 फोरलेन सड़क पर ढोलबज्जा के निकट पेड़ बीच सड़क पर गिर गया,जिससे यातायात बाधित हो गया है।

फारबिसगंज और रानीगंज के बीच में भी कई स्थानों पर स्टेट हाइवे सड़क पर पेड़ की टहनी टूटकर सड़क पर गिर गई।विभिन्न स्थानों पर पेड़ और टहनियों के सड़क पर गिर जाने के कारण दोनों ओर गाड़ियों की कतारें खड़ी हो गई है और जाम जैसे हालात पैदा हो गए हैं।तेज हवा के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों घर उजड़ गए हैं।तेज मूसलाधार बारिश के कारण बिजली गुल हो गई।जिसके कारण आमजनों को और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

फारबिसगंज शहर की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है।मूसलाधार बारिश के कारण मुख्य बाजार सदर रोड जलमग्न हो गया है।सड़क पर घुटना भर पानी भर गया है।वहीं कई दुकानों में सड़क पर फैले नाला के गंदा पानी के साथ बारिश का पानी घुस जाने के कारण दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।सबसे ज्यादा दिक्कत बाजार में पैदल चलने वाले लोगों को उठानी पड़ी।वहीं सड़क पर फैले पानी और गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।बिजली गुल रहने के कारण पूरा शहर अधंकारमय हो गया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज