अंब में धू-धूकर जली बुराई, जय श्री राम के जयकारों से गूंजा पंडाल

24 views

ऊना, । श्रीराम लीला मैदान अंब में असत्य पर सत्य का प्रतीक विजय दशमी (दशहरा) का त्योहार गुरुवार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। आयोजित दशहरा उत्सव में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों को आग के हवाले किया गया। इससे पहले हजारों की भीड़ के बीच श्रीराम व रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया। उत्तर प्रदेश के वृन्दावन से राम लीला का मंचन करने आए कलाकारों ने अपनी उम्दा अदाकारी से बाहवाही लुटी।

दशहरा उत्सव में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू बतौर मुख्यातिथि व पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी विशेष अतिथि सहित प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। रिमोट कंट्रोल से तीर चलाकर जैसे ही रावण, कुंभकरण व मेघनाथ का दहन किया पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के उद्घोषों से गूंज उठा।

विधायक बबलू ने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक है। हमें श्री भगवान राम की शिक्षाओं पर चलना चाहिए नफरत के वातावरण को खत्म करने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। जाति, धर्म से ऊपर उठकर हमें इंसानियत का फर्ज निभाना चाहिए।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज