प्रयागराज सड़क हादसे में गई अम्बेडकर नगर के छात्र की जान

14 views

प्रयागराज,। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सोरांव थाना क्षेत्र में गुरूवार को हुए सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पहुंची पुलिस टीम ने घायल को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि अम्बेडकर नगर जनपद के भैसासुख थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी अमित कुमार पाल(28) पुत्र निदेश कुमार पाल झूंसी थाना क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर तैयारी कर रहा था। गुरूवार को वह अपने दोस्त के साथ मोटर साइकिल से कहीं जाने के लिए निकला और रास्ते में सोरांव थाना क्षेत्र में किसी वाहन की टक्कर लगने से अमित कुमार व उसका साथी घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को उपचार के लिए तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने अमित कुमार पाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज