नगर निगम की महिला पार्षद सहित कई लोगों पर एफआईआर, माहौल बिगाड़ने का आरोप

99 views

शिमला। राजधानी शिमला के कसुम्पटी में नगर निगम की एक महिला पार्षद सहित कई लोगों पर अवैध सभा करने, धमकाने और नारेबाजी से माहौल बिगाड़ने का आरोप लगा है। इसे लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। ये एफआईआर मोहम्मद शादाब पुत्र नसीम अहमद निवासी कोटगढ़ निवास, कसुम्पटी, शिमला की शिकायत पर थाना ईस्ट में दर्ज की गई है।

शिकायत के अनुसार कुछ दिन पहले कसुम्पटी बाजार में शिकायतकर्ता की दुकान “सानिया फैशन बुटीक” के पास बिना किसी पूर्व अनुमति के भीड़ एकत्रित की गई। इस दौरान निर्वाचित जनप्रतिनिधियों समेत कई लोगों ने अवैध सभा कर माहौल को भड़काने का प्रयास किया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि सभा में नफरत फैलाने वाले भाषण दिए गए, धार्मिक आधार पर आपत्तिजनक नारे लगाए गए और साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश की गई। उनका कहना है कि महिला पार्षद ने उसे फोन कर डराया-धमकाया और यहां तक कि दुकान से जबरन बेदखल करने की धमकी दी।

शिकायतकर्ता के अनुसार इस भीड़ का नेतृत्व और समर्थन महिला पार्षद ने किया। आरोप है कि इस दौरान भड़काऊ नारेबाजी की गई, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई।

इस पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 196(1), 189, 351 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज