व्यवस्था परिवर्तन की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर : जयराम ठाकुर

47 views

शिमला, । नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार को जनता ने व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर चुना था, उसी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। अब हालत यह है कि कांग्रेस के अपने ही लोग सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाने लगे हैं।

जयराम ठाकुर ने मंगलवार को शिमला में कहा कि हाल ही में एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के बेटे ने सोशल मीडिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और यहां तक कि दिव्यांगों के लिए आए फंड तक में गड़बड़ी की जा रही है। जयराम ने कहा कि जब सरकार को आईना दिखाने का काम विपक्ष नहीं, बल्कि कांग्रेस के अपने लोग करने लगें तो यह साफ संकेत है कि व्यवस्था परिवर्तन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आपदा के समय हिमाचल को दी गई 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि का जिक्र करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी मदद मिली है। लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रधानमंत्री का आभार जताने के बजाय लगातार केंद्र सरकार पर ही आरोप मढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र को ही सब कुछ करना है तो मुख्यमंत्री को सत्ता पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

कर्मचारियों और पेंशनरों के मुद्दों पर भी जयराम ठाकुर ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने का वादा किया था, लेकिन अब उसे फिर से न्यू पेंशन स्कीम में बदलने की योजना बना रही है। इससे कर्मचारियों और पेंशनरों में भारी असंतोष है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, पुतले जलाए जा रहे हैं और कर्मचारियों को समय पर वेतन व पेंशन तक नहीं मिल रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज