सोनीपत: साइबर ठगी में लिप्त चार आरोपी गिरफ्तार, गिरोह का पर्दाफाश

48 views

सोनीपत, । सोनीपत पुलिस ने शेयर कारोबार के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना साइबर पुलिस ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 6600 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

शिकायतकर्ता राजबीर निवासी सरस्वती विहार ने बताया कि 12 अक्तूबर 2024 को उसके मोबाइल पर एक लिंक आया, जिसमें शेयर कारोबार मुफ्त में सिखाने का लालच दिया गया। ठगों ने स्वयं को बहुउद्देशीय कम्पनी एमसी के कर्मचारी बताकर उसे एक समूह में जोड़ लिया। वहां उसे निवेश के लिए उकसाया गया और अधिक लाभ का प्रलोभन दिया गया। उनकी बातों में आकर उसने विभिन्न खातों में कुल पांच लाख 95 हजार 870 रुपये जमा कर दिए। बाद में उसे पता चला कि यह पूरी योजना फर्जी थी और उसका पैसा ठगी से ले लिया गया। थाना साइबर पुलिस के निरीक्षक बसंत कुमार ने कार्रवाई करते हुए नसीबुद्दीन निवासी हिसार,अनमोल निवासी बड़ौत (उत्तर प्रदेश), जगदीश निवासी जालौर (राजस्थान) और विशाल निवासी करोलबाग (दिल्ली) को गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज